19 Apr 2024, 10:55:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विवेक ओबराय को घिनौने ट्वीट पर महिला आयोग का नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 8:18PM | Updated Date: May 20 2019 10:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय को लोकसभा चुनावों के एक्जिट पोल को लेकर किये गये ट्वीट पर नोटिस जारी किया है और माफी मांगने के लिए कहा है। शर्मा ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘ यह ट्वीट एक महिला के लिए पूरी तरह से घिनौना, अप्रिय और अपमानजनक है। इसे सोशल मीडिया से हटाया जाना चाहिए।  महिला आयोग इसे लेकर विवेक ओबराय को नोटिस जारी करेगा।’’फिल्म अभिनेता ने एक्जिट पोल पर तंज करते हुए ट्वीट किया है जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन को अभिनेता सलमान, विवेक ओबराय तथा अभिषेक बच्चन के साथ अलग अलग फोटो में दिखाया गया है। ट्वीट में चार तस्वीरें हैं जिनको होम डिलीवरी, ओपिनियन पोल, एक्जिट पोल और रिजल्ट का नाम दिया गया है। विवेक ओबराय ने ट्वीट के साथ लिखा है, ‘‘ हा, यहां कोई राजनीति नहीं। केवल जिंदगी।’’ इसके बाद सोशल मीडिया पर  विवेक ओबराय के पक्ष विपक्ष में हजारों ट्वीट किये जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस ट्वीट को लेकर  विवेक ओबराय को नोटिस जारी किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »