19 Apr 2024, 00:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 2:32PM | Updated Date: May 20 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्जुन रामपाल इन दिनों मालदीव में हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ खास वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान की एक तस्वीर हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन अपनी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ नजर आ रहे हैं। 
अर्जुन रामपाल ने ये रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब आपकी सुबह कुछ इस प्रकार की हो तो आप पर ईश्वर की कृपा है। गर्लफ्रैंड के साथ की अर्जुन की ये तस्वीर कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
अर्जुन के इस के पोस्ट के कुछ ही देर बाद इस पर 80 हजार से ज्यादा लाइक आ गए। साथ ही पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के ढेर सारे कमेंट भी आए। इसी सब में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, वहां बान  हुरा जरूर जाना.. खाना बेहद लजीज है। सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन वेकेशन्स की तस्वीरें शेयर की हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »