29 Mar 2024, 18:31:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अब करीना का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह रेड लहंगा पिंक दुपट्टा पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
वहीं लहंगे के साथ गोल्ड ज्वैलरी, चोकर नेकलेस, स्टेटमेंट ईयरिंग्स करीना के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, करीना ने एड शूट किया है जिसमें उनके साथ टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी नजर आ रहे हैं।
 
गुरमीत ने करीना संग शूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना मल्टीस्टारर मूवी 'तख्त' में भी दिखाई देंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »