29 Mar 2024, 02:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड के प्रख्यात लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर ने न्यूयार्क में ऋषि कपूर से मुलाकात की है। ऋषि अमेरिका के इस शहर में एक बड़े अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए गए हुए हैं। बताते चलें कि यह वही अस्पताल हैं जहां सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही हैं।
 
जावेद अख्तर के साथ अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने जावेद को धन्यवाद देते हुए कैप्शन लिखाए मनोरंजन के लिए थैंक यू जावेद साहब और हमें इतना हंसाने के लिए हमें देखने के लिए भी धन्यवाद। आपके ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल शो के लिए आप सभी को सुपर लक। मेरा विश्वास करो। आपका शो एक ब्रेक थ्रू आइडिया है।
 
इसके बाद शबाना आजमी ने भी ऋषि कपूर जावेद अख्तर और नीतू कपूर की इस पिक्चर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखाए ट्रायो इन न्यूयॉर्क। इन गुड स्पिरिट्स आॅल। बताते चलें कि जावेद अख्तर इन दिनों अपने एक म्यूजिकल शो के लिए अमेरिका गए हुए है। उनके साथ पार्थिव गोहिलए, जाह्नवी श्रीमंकर और कुछ और म्यूजिशियन भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »