29 Mar 2024, 04:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी सुपरस्टार ने जबरदस्त रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 12:21PM | Updated Date: Jul 17 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐसा माना गया है कि भारत में लोग फिल्म से ज्यादा टीवी देखना पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि टीवी स्टार की लोकप्रियता बॉलीवुड स्टार के मुकाबले लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। एक शो और कोई भी कलाकार रातों रात सुपरस्टार बन जाता है। ऐसा ही स्टारडम हासिल हुआ है।

ये है मोहब्बतें की इशिता यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी को। टीवी की दुनिया में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। पहली बार ऐसी कोई सुपरस्टार एक्ट्रेस है जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की क्वीन इसमें कोई दोराय नहीं है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुल्हन से लेकर ये है मोहब्बतें तक वह टीवी की टॉप एक्ट्रेस रही हैं।

टीवी की सभी टॉप एक्ट्रेस को पीछे छोड़ते हुए दिव्यांका ने 6 मिलियन फॉलोअर्स से आगे बढ़कर के 8 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गई हैं। 8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ही दिव्यांका सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं भारतीय टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यह खुशी जाहिर की है ..गौरतलब है कि रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी दिव्यांका दिल की रानी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »