20 Apr 2024, 08:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के अलावा बहुत जल्द वरुण फिल्म 'सुई धागा' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह मौजी नाम के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इन दिनों वरुण अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है। अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए वरुण ने धमाकेदार तरीका अपनाया। वरुण ने अपनी साइकिल उठाई और मुंबई की गलियों में से होते हुए एक लोकल सैलून पर जा पहुंचे।
 
वरुण ने यहां पर आकर सैलून के मालिक से मौजी वाले लुक देने के लिए कहा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने  बताया कि वरुण मुंबई में ही 'सुई धागा' के आखिरी कुछ सीन की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें अपने मौजी वाले लुक में दोबारा आना था। वरुण के चेहरे पर दाढी थी और उन्हें इसकी शेविंग करवाकर सिर्फ मूंछ ही रखनी थी। उन्होंने 'सुई धागा' वाले लुक में आने के लिए एक लोकल सैलून की दुकान पर जाने का फैसला किया। बता दें कि वरुण साइकिल चलाकर भारत सैलून नाम के एक सैलून में पहुंचे। 
 
जब वरुण साइकिल पर सवार होकर मुबंई की सड़कों में दिखे तो किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। खैर जैसे ही सभी को पता चला कि साइकिल पर जाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि वरुण ही है तो सभी सैलून के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म के जरिए पहली बार वरुण, अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रिन साझा करेंगे। इस फिल्म में अनुष्का और वरुण एक पति और पत्नी के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को 28 सितंबर, 2018 को रिलीज किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »