28 Mar 2024, 17:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सारा अली खान ने समुंदर पार.. गाने पर किया ये शानदार डांस, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 12:04PM | Updated Date: Apr 23 2018 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में सारा का डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल कर रहा है जिसमें वह साड़ी पहले थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल शनिवार रात एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सात समुंदर पार.. गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो में सारा व्हाइट रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है। जहां  पार्टी में और भी कई स्टार्स मौजूद थे। इस पार्टी में सारा इस मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »