24 Apr 2024, 09:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जूनियर बच्चन अभिषेक, तापसी पनू और विक्की कौशल की फिल्म मनमर्जियां की पहली झलक सामने आई है। इस फिल्म की यह झलक शेयर करते हुए प्रोडक्शन कंपनी इरोज नाउ ने ट्वीट किया है, सभी विरोधो के खिलाफ प्यार। इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है।
 
ये फिल्म 7 सिंतबर 2018 को रिलीज की जाएगी। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में सरदार का किरदार निभा रहे हैं जबकि तापसी एक बार फिर रोमांटिक रोल निभाती दिखेंगी। इससे पहले वे दिल जंगली में रोमांटिक कैरेक्टर प्ले कर चुकी हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। अभिषेक 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
 
इससे पहले वे साल 2016 में हाउसफुल 3 में आॅन स्क्रीन दिखाई दिए थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म की पहली झलक को देख कर लग रहा है कि यह फिल्म लव ट्रायंग्ल पर आधारित होगी। फिल्म के लुक में तापसी बिंदास लड़की के रोल में नजर आ रही हैं वहीं अभिषेक बच्चन संजीदा लग रहे हैं। वहीं विक्की कौशल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, सब कुछ जायज है जब प्यार हो जाता है। अनुराग कश्यप की इस फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की शूटिंग शिमला में की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »