मुंबई। ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी स्टारर फिल्म 'दास देव' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। अब इस फिल्म का पहला गाना 'सहमी है धड़कन' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। गाना काफी दिलचस्प है, जिसमें प्यार और पावर के बीच के खेल को दिखाया गया है।
गाने में आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी है। गाने में देव की पारो के लिए तड़प साफ दिखाई दे रही है। गाने को सुनने के बाद फिल्म देखने की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी। इस गाने का संगीत दिया है विपिन पटवा ने जबकि इसके बोल लिखे हैं डॉ. सागर ने। इस फिल्म के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा हैं।
फिल्म में सौरभ शुक्ता, विपिन शर्मा, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विनीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी शरतचंद्र चटोपाध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है और फिल्म में राहुल, देव के किरदार में हैं। वहीं ऋचा पारो और अदिती चांदनी की भूमिका निभा रही हैं।
बता दें कि इस से पहले भी बॉलीवुड में 'देवदास' उपन्यास पर फिल्म बन चुकी है। संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दासदेव' भी इसी उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कमाल की भूमिका निभाई थी।