29 Mar 2024, 12:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक कॉल पर काम छोड़ कर दिल्‍ली से मुंबई चली गई सोनम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 1:05PM | Updated Date: Sep 25 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्‍म 'वीरे दी वेंडिग' के लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से वे इस फिल्‍म की शूटिंग को लेकर मुंबई में थी। फिल्‍म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी मुख्‍य भूमिका में हैं। लेकिन अचानक उन्‍हें एक कॉल आया और वे दिल्‍ली से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि यह कॉल उनके पिता अनिल कपूर या भाई हर्षवर्धन कपूर की नहीं थी।
 
दरअससल उन्‍हें फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कॉल किया था। सोनम संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म में भी मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं। वैसे तो सोनम फिल्‍म में अपना हिस्‍सा शूट कर चुकी हैं। लेकिन आखिर में कहानी में कुछ जोड़ा गया। ऐसे में जैसे ही हिरानी ने सोनम को यह बताने के फोन किया, तो अभिनेत्री 'वीरे दी वेडिंग’ के अपने शेड्यूल को रिवर्क किया और वे मुंबई जाने के लिए तैयार हो गईं।
 
सोनम एक दिन के लिए ही मुंबई गई हैं और वे आज ही दिल्‍ली लौट आयेंगी। इसके बाद वे 'वीरे दी वेंडिग' की शूटिंग करेगी। फिल्‍म को शशांक घोष डायरेक्‍टर कर रहे हैं। वहीं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और निखिल द़्वेदी इसे प्रोड्यूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »