29 Mar 2024, 00:29:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू ने शेयर किया अजान का विडियो, कहा-गुडमॉर्निंग इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 11:16AM | Updated Date: Apr 23 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मस्जिद, गुरुद्वारा और मस्जिद जैसे धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाकर विवादों में फंसे गायक सोनू निगम ने एक बार फिर एक ऐसा वीडियो ट्वीट किया है जिस पर बहस छिड़ सकती है। सोनू निगम ने रविवार को सुबह अजान का विडियो रिकॉर्ड कर ट्विटर पर डाला है। यह वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि यह तड़के रिकॉर्ड किया गया है इसमें अंधेरा दिख रहा है, लेकिन इसमें अजान की आवाज आ रही है। इस वीडियो के साथ सोनू निगम ने लिखा है, 'गुडमॉर्निंग इंडिया'। सोनू निगम क इस ट्वीट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले दिनों एक मीडिया संस्थान ने दावा किया था कि सोनू निगम के घर के पास अजान की कोई आवाज नहीं आती है। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए सोनू निगम ने अजान का यह वीडियो ट्वीट किया है।

क्या सोनू ने सब पब्लिसिटी के लिए किया 
सोनू निगम के घर 'नम:' से 600 मीटर की दूरी पर है नवोबिया मस्जिद। इसके ट्रस्टी गुलाम दस्तगीर पारकर ने आरोप लगाया कि सोनू पिछले छह महीने से किसी और के नाम से वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत कर रहे हैं। इसको लेकर उन्हें पुलिस का नोटिस भी मिला।
 
सोनू निगम ने क्या कहा? 
मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर मामले में सिंगर सोनू निगम ने एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया था। इसके बाद सोनू ने सिर भी मुंडावाया। बता दें कि पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी ने सोनू निगम के खि‍लाफ फतवा जारी किया था और कहा था कि जो कोई भी सोनू निगम को गंजा करेगा और पुराने जूते की माला पहनाएगा उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »