29 Mar 2024, 19:03:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की जो सब सितारों से आगे जाकर फिल्‍म के प्रमोशन का नया तरीका ढूंढ कर लाए हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' को प्रमोट करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं लेकिन इस बार कुछ अलग अंदाज़ में। किंग खान फ्लाइट से नहीं बल्कि भारतीय रेल के द्वारा मुम्बई से दिल्ली का सफर तय करेंगे।
 
जी हां, फिल्म के मेकर्स ने सोचा की इस बार कुछ नया किया जाए, वहीं एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ कर तो हर स्टार जाता है लेकिन शाहरुख खान, पहले खान है जो ट्रैन के रास्ते दिल्ली का सफर तय करेंगे और अलग स्टेशनों पर अपने फैन्स से मिलते हुवे फिल्म का प्रचार करेंगे। यानी अगर आप मुंबई से दिल्‍ली तक ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो हो सकता है आपको 'रईस' बने शाहरुख खान दिख जाएं।
 
फिल्म 'रईस' में शाहरुख ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो अपनी जड़ो से जुड़ा हुआ है इसलिए शायद शाहरुख ने भारतीय रेल को अपने प्रचार के लिए चुना है। भारतीय रेल हमारे देश में हर रोज हजारों लाखों लोगों को एक जगह से दुसरी जगह पहुंचाती है। इस कोशिश से शाहरुख खान सीधे आम लोगों से जुड़ना चाह रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »