28 Mar 2024, 18:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की तबीयत, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 12:05PM | Updated Date: Dec 7 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और पद्म विभूषण अवॉर्ड जीत चुके दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। पैर में सूजन, दर्द और बुखार के चलते उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन है।
 
उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया, उनके दाहिने पैर में सूजन थी और हम अच्छे से इसकी जांच करवाना चाहते थे इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले आए। कुछ माह के अंतराल में उनकी नियमित जांच भी होती है। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।
 
सायरा बानो ने बताया, उनकी सेहत अच्छी है, चिंता की कोई बात नहीं है। उनके खून की जांच आज सुबह हुई है। लोकप्रिय अभिनेता 11 दिसंबर को 94 साल के होने जा रहे हैं और सायरा बानो को आशा है कि तब तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वह घर चले जाएंगे।
 
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में भी उन्हें बुखार और सांस में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। साल 1991 में दिलीप कुमार को पद्म भूषण और साल 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »