24 Apr 2024, 07:02:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'काबिल' का ट्रेलर रिलीज, जम रही ऋतिक संग यामी की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 12:30PM | Updated Date: Oct 27 2016 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के लिए आपको करना होगा अगले साल का इंतजार लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें यामी गौतम और रितिक के बीच बेहतरीन रोमांस देखने को मिल रहा है। फिल्म में दोनों दिव्यांग का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में यामी और रितिक की मुलाकात के बाद उनका प्यार और फिल्म में विलेन की एंट्री दिखाई गई है, जिससे रितिक मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।
 
फिल्म में रौनित रॉय विलेन का किरदार निभा रहे हैं। रितिक ने ट्विटर पर फैंस के साथ ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘काबिल के ट्रेलर की एक झलक। हेडफोन्स का उपयोग कीजिएगा।
 
यामी गौतम पहली बार इस फिल्म के जरिए रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इसके प्रोड्यूसर राकेश रोशन हैं। फिल्म के रिलीज की तारीख 26 जनवरी 2017 तय की गई है। बॉक्स आॅफिस पर ‘काबिल’ की टक्कर शाहरुख खान की ‘रईस’ से हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »