20 Apr 2024, 20:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना ‘वीरे दी वेडिंग’ में गर्भवती महिला का किरदार नहीं निभाएंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2016 11:11AM | Updated Date: Sep 20 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाएंगी।
 
करीना ने बताया, कि वह गर्भवती महिला का किरदार नहीं निभा रही। मेरा सिक्स पैक एब्स नहीं लेकिन थ्री पैक एब्स है। 35 वर्षीय अभिनेत्री को ‘वीरे दी वेडिंग’ का विचार पसंद आया और वह खुद को इस फिल्म में काम करने से नहीं रोक सकीं। इसमें सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आने वाली हैं।
 
‘की एंड का’ की अभिनेत्री ने बताया, इसमें महिलाओं की नहीं, बल्कि चार लड़कियों की कहानी है। ये चार बहनें नहीं हैं। यह चार सहेलियों की कहानी है। यह शादी को लेकर है। फिल्म में मेरी और मेरी सहेलियों की शादी की कहानी है। उन्होंने बताया, यह एक वास्तविक कहानी है। 
इसमें दोस्तों के बीच भावनात्मक लगाव दिखाया गया है... ताजगी और नया।
 
मैं नौ महीनों से ‘वीरे दी वेडिंग’ के बारे में बात कर रही हूं क्योंकि वास्तव में मुझे यह पसंद आया था और इसे शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। करीना अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »