19 Apr 2024, 17:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नागरिकता बिल पर भड़कीं आलिया भट्ट की मम्मी, बोलीं - ये....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 3:33PM | Updated Date: Dec 13 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश के कई राज्‍यों में विरोध हो रहा है। इस कड़ी में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का भी नाम जुड़ गया है। सोनी राजदान ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर कड़ा विरोध जताया है। बिल को लेकर किए एक पत्रकार राणा अयूब के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राजदान ने लिखा कि ये उस भारत का अंत है, जिसे हम प्यार करते हैं, या हम में से कई के लिए जो करते हैं। सोनी राजदान आलिया भट्ट की मां और महेश भट्ट की बीवी हैं।
 
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर सोनी राजदान के अलावा भी कई फिल्मी हस्तियां अपना विरोध दर्ज करा चुका हैं। गौहर खान, स्वरा भास्कर ऋचा चड्ढा इसके खिलाफ लिख चुकी हैं। गौहर खान ने इसे संविधान के दुखद कहा है तो स्वरा भास्कर ने इसे शर्मनाक बताया है। ऋचा चड्ढा ने बिल के पास होने के बाद कहा, भगवान ही बचाए।सोमवार को देर रात तक चली बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी है। विधेयक के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »