29 Mar 2024, 16:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं लता मंगेशकर, हालत अब भी गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:40PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अब भी नाजुक है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी लता की सेहत को लेकर चिंता जताई है। राज्यपाल ने मंगेशकर को 12 नवंबर को लिखे पत्र में उम्मीद जतायी कि वह जल्द भी स्वस्थ होंगी। उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए कहा है- ‘मैं अचानक आपके अस्वस्थ होने के बारे में जानकर चिंतित हूं, मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ भी गंभीर न हो और आप जल्द ही सामान्य हो जाए।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लता मंगेशकर को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अब भी नाजुक है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है। फिर भी उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »