29 Mar 2024, 11:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अस्पताल से घर पहुंचे अमिताभ बच्चन - सामने आई ये तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:14PM | Updated Date: Oct 19 2019 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अमिताभ बच्चन ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहना था। उन्होंने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी। शुक्रवार रात 10 बजे अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल से घर के लिए रवाना हुए।  77 वर्षीय अमिताभ बच्चन मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे।
 
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें जैसे ही आईं फैंस लगातार ठीक होने की दुआएं करने लगे हालांकि इस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे। अमिताभ ठीक होने के बाद जैसे ही घर लौटे उन्होंने अपने ब्लॉग पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। 
 
पोस्ट के साथ अमिताभ ने कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें कुछ तस्वीरें उनके घर के बाहर की हैं जब फैंस उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अमिताभ ने पोती आराध्या के साथ भी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं जिसमें वो आराध्या के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। 
पोस्ट में अमिताभ ने कहा कि सभी की निजता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने लिखा- 'बीमारी और इलाज निजी चीजें हैं। इसका उल्लंघन गलत है। इसका सम्मान करिए। दुनिया में हर चीज बिकने के लिए नहीं होती है। सभी को मेरा प्यार और आभार। उन सभी के लिए जो देखभाल पर विचार करते हैं, जो चिंता करते हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं, शुक्रिया।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »