28 Mar 2024, 17:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'साहो' में अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे। इस फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडिस ने  2 मिनट के गाने के लिए करोड़ों की फीस चार्ज की है। 2 मिनट 16 सेकेंड के इस गाने के लिए जैकलीन ने 2 करोड़ फीस चार्ज की है। 'साहो' का ये गाना 'बैड बॉय' हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। इस गाने में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं।
 
वहीं इस गाने के लिए जैकलीन ने जो फीस ली है, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस गाने में परफॉर्म करने के लिए जैकलीन ने पूरे 2 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने की खास बात प्रभास और जैकलीन की हॉट कैमिस्ट्री भी है। इस धमाकेदार गाने को सिंगर नीति मोहन और रैपर बादशाह ने गाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »