19 Mar 2024, 12:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका से मिलने ‘तमाशा’ के सेट पर पहुंच गए थे रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मोस्ट अडॉरेबल कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल डेट करने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी। दोनों ही सितारों ने तब शादी करने की सोची जब वह करियर के टॉप पर थे। दोनों स्टार्स अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में रणवीर की एक तस्वीर सामने आई है, जो एक बार फिर फैन्स को कपल गोल दे रहे हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने सोशल मीडिया पर एक पूरानी तस्वीर शेयर की है।

बॉस्को ने जो तस्वीर शेयर की है, वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा' के सेट पर ली गई है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह बॉस्को और फिल्म के लीड ऐक्टर रणबीर कपूर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि रणवीर दीपिका से मिलने के लिए कोर्सिका स्थित फिल्म के सेट पर पहुंचे हुए हैं। तस्वीर में रणबीर और रणवीर दोनों कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रणवीर और दीपिका इस समय कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘83’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के ऊपर है और रणवीर इसमें क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रणबीर अपने अगले प्रॉजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »