29 Mar 2024, 13:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खाकी हाफ पैंट पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने पूछा 'क्या RSS की ब्रांड एंबेसडर बन गई हो'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 2:37AM | Updated Date: Jun 19 2019 2:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में ना रहें ऐसा कैसे हो सकता है। देसी गर्ल अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका को हर कोई जानता है। पीसी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। प्रिय़ंका ने पिछले साल ही निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका औऱ निक एक साथ हैप्पिली मैरिड हैं। वहीं बीते दिनों से प्रियंका इंडिया में थीँ। यहां उन्होंने अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की रैपअप पार्टी को एंजॉय किया। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ और काम खत्म किए फिर वो न्यूयॉर्क के लिए निकल गईं। सबको पता है कि पीसी का फैशन कितने कमाल का है। प्रियंका की आउटिंग की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें आईं हैं। इन तस्वीरों में देसी गर्ल का लुक देखते ही बन रहा है। पिक्चर्स में प्रियंका ब्लैक ओवरकोट में दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने खाकी शॉर्ट्स और हाई बूट्स को कैरी किया है। वहीं एक और शख्स ने पीसी को ट्रोल करते हुए लिखा कि, आरएसएस का स्वैग। इस तरह से कई लोगों ने प्रियंका के इस ड्रेस को लेकर फनी कमेंट किए हैं। प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो वो बॉलीवुड में जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखने वाली हैं। फिल्म में वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »