बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। हाल ही में रेखा टीवी के रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' में बतौर गेस्ट पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया। रेखा और कंटेस्टेंट ने शो के दौरान खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है।शो दौरान नन्हें-नन्हें सिंगर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। वहीं तीन सिंगर अमिताभ बच्चन, रेखा और शशि कपूर बनकर आए। उन तीनों बच्चों को देखते ही रेखा बेहद खुश हो गईं। वहीं जैसे ही एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह अमिताभ बनकर आया है तो पहले रेखा थोड़ा शमार्ती हैं फिर उनकी बोलती बंद हो जाती है। वहीं ऐसे में रेखा अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। ..और शमीर्ले अंदाज में हंसी को दबाती दिखीं।इसके बाद रेखे ने बीच में खड़ी बच्ची से पूछा की वह क्या बन कर आई हैं। बच्ची ने नारंगी रंग का पंजाबी सूट पहना था जैसे गाना 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' में रेखा नजर आई थीं। इस पर बच्ची ने कहा कि वह रेखा बनकर आई है।