29 Mar 2024, 13:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खान त्रिमूर्ति का समय खत्म नहीं हुआ: रोहित शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 1:34PM | Updated Date: Jan 12 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि खान त्रिमूर्ति का समय  खत्म नहीं हुआ है। हाल के समय में खान त्रिमूर्ति शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित कामयाबी हासिल नहीं कर सकी हैं। वर्ष 2018 में सलमान खान की रेस-3 ने औसत व्यापार किया जबकि  आमिर खान की ‘ठग्स आफ हिंदोस्तान’ और शाहरुख खान की ‘जीरो’ फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से यह कहा जाने लगा है कि खान त्रिमूर्ति का समय खत्म हो गया।
 
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी हाल ही में प्रदर्शित सिंबा 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सिंबा  में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि बॉलीवुड से खान्स का समय चला गया  तब उन्होंने जवाब दिया कि यह सब सिर्फ कहने की बातें हैं। एक फिल्म नहीं चलती है और लोग इस तरह की बातें करने लगते हैं। कभी भी किसी का समय खत्म नहीं होता है। उन लोगों ने इतने साल काम किया है। उनका समय खत्म कैसे हो सकता है। 
 
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने अपने करियर के दौरान ज्यादातर फिल्में अजय देवगन के साथ ही की हैं। हालांकि, 2013 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की थी। इसके बाद 2015 में दोनों साथ में ‘दिलवाले’ लेकर आए। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »