19 Apr 2024, 13:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

क्लास में टीचर ने कही ऐसी बात की 7वीं की लड़की ने लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 3:21PM | Updated Date: Dec 6 2018 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने स्कूल में अध्यापक की डांट से आहत होकर अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लड़की ने एक दिसम्बर को अपने घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां जो अधिवक्ता है, अदालत गई हुई थी। लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।
 
लड़की की मां ने संदेह जाहिर किया है कि उसकी बेटी ने यह कदम स्कूल के एक अध्यापक द्वारा उसे प्रताडि़त किये जाने के कारण उठाया। पुलिस का कहना है कि वह घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जो छात्रा का लिखा बताया जा रहा है। 
 
घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस मामले की अपने स्तर पर जांच के अलावा वह जांच एजेंसी के साथ भी पूरा सहयोग कर रही है। लड़की के अभिभावकों का आरोप है है कि शिक्षक की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। छात्रा की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने उन्हें बताया था कि उसे दो शिक्षकों ने सारी क्लास के सामने चरित्रहीन बताया इसलिए वे निराश है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »