23 Apr 2024, 22:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नकवी ने हुनर हाट का किया उदघाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 6:38PM | Updated Date: Nov 15 2018 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ' हुनर हाट ' का उदघाटन किया जो 27 नवम्बर तक चलेगा। नकवी ने इस अवसर पर कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से देश भर में आयोजित किये जा रहे हुनर हाट  दस्तकारों और शिल्पकारों का ' एम्पावरमेंट - एम्प्लायमेंट एक्सचेंज ' साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस हुनर हाट में बड़ी संख्या में महिला दस्तकारों सहित देश भर के दस्तकार , शिल्पकार  और कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।
 
देश के अलग अलग हिस्सों के हस्तशिल्प और हैंडलूम के सामान यहां बिक्री के लिए उपलब्ध है।  इनमें अजÞरख, बाग प्रिंट, बंधेज, बाड़मेर अजरख और एप्लिक, बिड्रिवेयर, केन और बांस, कालीन, चंदेरी, चनिया चोली, चिकनकारी, कॉपर बेल उत्पाद, ताँबे के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, ड्राई फ्लॉवर, गोटापत्ती, हैंडलूम और होम फर्निंशिग इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा जूट क्राफ्ट, लाख पत्थर से बनी चुड़ियाँ, लैक्रवेयर, लिनन उत्पाद, मेटलवेयर, मडवर्क, मल्बेरी सिल्क, पैठनी सिल्क, फूलकारी, पंजाबी जुत्ती, जÞरी बैग आदि भी उपलब्ध रहेंगे। पहली बार छत्तीसगढ़ के उत्पाद, जम्मू-कश्मीर के नामदा और चिन्नॉन सिल्क भी उपलब्ध हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »