29 Mar 2024, 12:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाह 12 नवंबर को चुनावी दौरे पर जायेंगे छत्तीसगढ़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 9:14PM | Updated Date: Nov 11 2018 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया श्री शाह सोमवार दोपहर रायपुर पहुंचेगे और जांजगीर जिले में शिवरीनारायण, डांग जिले में पाट्टन और उसके बाद महादेव वल्लभाचार्य मैदान, रायपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह 13 नवंबर को रायपुर जिले के घरघोडा, जांजगीर जिले के जाजपर, बिलासपुर में तख्तपुर ओर बाद में बमतारा जिले में साजा में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने चार नवंबर को भी छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा किया था और राजनंदगांवा जिले के सडक अटारिया, खैरागढ़ विधान सभा में जनसभा को संबोधित किया था।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »