20 Apr 2024, 18:12:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाई दूज : आज डीटीसी बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 10:17AM | Updated Date: Nov 9 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। भाई दूज के दिन यानि शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में महिलाएं मुफ्त में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में सफर कर सकेंगी। दिल्ली परिवहन निगम ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। भाईदूज का त्यौहार दिवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है जिसमें महिलाएं अपने भाइयों की सलामती के लिए व्रत रखती हैं।
 
डीटीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में एसी- नॉन एसी बसों में यात्रा करने के दौरान महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। बयान के मुताबिक, 'इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीटीसी ने सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नौ नवंबर को महिला यात्रियों के लिए दिल्ली और एनसीआर में मुफ्त यात्रा देने का फैसला किया है।' आपको बता दें कि निगम हर साल भाई दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा प्रदान करता है।
 
इसके अलावा डीटीसी रक्षा बंधन के मौके पर भी डीटीसी बस में सफर करने वाली महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा सेवा प्रदान करती है। इस साल रक्षाबंधन के दिन दिल्ली परिवहन निगम DTC की नॅान एसी बसों के अलावा नारंगी क्लस्टर बसों में भी महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिला था।
 
29 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर महिलाओं को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे के बीच बसों में मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा दी गई थी। भाई दूज के दिन बहन भाई का तिलक कर उसके दीर्घायु की प्रार्थना करती है। भाई भी बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है। बहन देवता की तरह अपने प्यारे भाई की आरती उतरती है। भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »