23 Apr 2024, 23:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश का मिजाज बदल रहा है: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 7:08PM | Updated Date: Nov 6 2018 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक उपचुनावों में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अब देश का मिजाज बदल रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कर्नाटक के उप चुनावों के परिणाम उत्साह देने वाले हैं। लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत केवल एक घटना नहीं है बल्कि कुछ खास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके बहुलवादी सहयोगियों ने इन उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया कर दिया।

यह बेहद  उत्साहित करने वाला है कि देश का मिजाज बदल रहा है। कर्नाटक में सत्तारुढ कांग्रेस- जनता दल युनाईटेड गठबंधन ने विधानसभा उपचुनाव में दो सीट और लोकसभा उप चुनाव में दो सीट जीती है।  इससे पहले दिन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि गठबंधन का मकसद पूरा हुआ है और यह जीत टेस्ट श्रृंखला की तरह है। पार्टी के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि यह राज्य सरकार की जन अनुकूल नीतियों का प्रमाणपत्र है। यह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की झांकी भी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »