29 Mar 2024, 10:55:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार दिल्ली सरकार का जीएसटी सहायक आयुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 6:21PM | Updated Date: Nov 6 2018 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सहायक आयुक्त को छह लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान जितेंद्र जून के रूप में की गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति दिनेश खुराना को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, यह आरोप लगाया गया कि जीएसटी विभाग द्वारा करोल बाग इलाके में एक निजी कंपनी के खिलाफ निरीक्षण व जब्ती अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा, "जून ने मामले में मदद के नाम पर कथित रूप से करोल बाग स्थित फर्म से रिश्वत की मांग की।" उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दोनों आरोपियों को 6 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »