24 Apr 2024, 11:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

AAP को बड़ा झटका- विधायक वेद ने थामा बीजेपी का दामन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 1:37PM | Updated Date: Mar 27 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बवाना से आप के विधायक वेद प्रकाश ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। बता दें कि वेद प्रकाश ने 2015 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 1,09,259 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्‍याक्षी गगन सिंह को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 
 
बस मिलता रहे पीएम का आशीर्वाद 
वेद प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं किसी लालच में बीजेपी में नहीं आया। साफ-सुथरी राजनीति करने आया हूं। दिल्ली हर जगह रिश्वत चल रही है। नाकाम और बड़बोले लोगों में फंस गया हूं। अभी मेरे पास तीन साल का समय है। मैं बीजेपी में कोई पद नहीं लूंगा और पीएम मोदी की नीति से जुड़कर काम करूंगा और चाहूंगा की पीएम मोदी का आशीर्वाद मिलता रहे। मैं विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहा हूं। 
 
केजरीवाल को कुछ नहीं पता 
वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर रखा है। जो उन्हें कानों में बता दिया जाता है, वे यकीन कर लेते हैं। केजरीवाल को नहीं पता कि क्या चल रहा है। वह सिर्फ यही देखते हैं कि पीएम मोदी को और उप राज्यपाल को कैसे बदनाम किया जाए। आज तक जो भी काम हुआ है क्या उसे प्रोपर तरीके से ऊपर भेजा गया। सिर्फ यही नहीं चलेगा कि वे (केंद्र) काम नहीं करने देते। हम भी तो ठीक होने चाहिए। दिल्ली का हर आदमी ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मैं जाली खेल दिखाने वालों में फंस गया था। वेद प्रकाश ने यह भी कहा कि मैं काम करना चाहता हूं ताकि अपनी शक्ल अपने लोगों को दिखा सकूं। 

आप से दुखी हैं कई लोग 
कांग्रेस के नेता अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी से सब दुखी और नाराज हैं। उनके बहुत से विधायक हमारे भी संपर्क में हैं, लेकिन हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »