20 Apr 2024, 12:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

छोले-भटूरे की दुकान चलाने वाले के पास से मिले 49 लाख के पुराने नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 11:37AM | Updated Date: Feb 27 2017 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साहिबाबाद। राजधानी नई दिल्ली के पंजाबी बाग में छोले-भटूरे की दुकान चलाने वाले अंकुर नाम युवक के पास से साहिबाबाद पुलिस ने 48.97 लाख के पुराने नोट बरामद किए हैं। आरोपी युवक तीन अन्य लोगों के साथ गाजियाबाद में नोट बदलने की फिराक में था। पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी रामनिवास, सीमापुरी निवासी सलीम और सूर्यनगर निवासी संजय के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने मामले की जानकारी आईटी विभाग को दे दी है। इस दौरान पुलिस ने नोट को सील कर चारों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी। बरामद कैश में एक हजार के 3033 नोट और 500 के 37280 नोट है। इस सिलसिले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिबाबाद इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो नोटबंदी के करीब सौ दिन बाद भी 60-70 प्रतिशत कमीशन पर धड़ल्ले से पुराने नोट को एक्सचेंज करा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »