19 Apr 2024, 13:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

नागा समस्या पर सभी के साथ बात: रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 3:49PM | Updated Date: Dec 7 2016 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने आज कहा कि सरकार नागा समस्या पर सभी संबंधित पक्षों और राज्यों के साथ बातचीत कर रही है।

रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल आफ नागालैंड के इसाक मुइवा, खापलांग और अन्य समूहों के साथ वार्ता करती रही है। इसी के फलस्वरुप सरकार ने तीन अगस्त 2015 को मुख्य सिद्धांतों को तय करते हुए एक बुनियादी समझौता किया गया था। इसके बाद इसाक मुइवा समूह के साथ लगातार बातचीत चल रही है और किसी नतीजे पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नागा समस्या पर संबंधित राज्यों और पडोसी राज्यों को भी बातचीत में शामिल किया जा रहा है। सरकार ने हिंसा रोकने के लिए नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल आफ नागालैंड के सभी पक्षों के साथ युद्ध विराम समझौता किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »