28 Mar 2024, 23:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

केजरीवाल से राजनीति के गुर सीखने पहुंची इरोम शर्मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 9:24PM | Updated Date: Sep 26 2016 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयरन लेडी इरोम शर्मिला सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंची। ये मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली, हालांकि मीटिंग में क्या चर्चा हुई, इस पर इरोम ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।

इस मुलाकात की जानकारी इरोम ने पहले ही ट्वीट कर दे दी थी और कहा था, वह दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी और राजनीति के गुर सीखेंगी।

16 साल लंबा अनशन तोड़ने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इरोम ने अब अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनावों में कामयाबी हासिल करने के लिए लिए कोशिश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की सरकार है।

सूत्रों के मुताबिक, इरोम का मानना है कि दल्ली में केजरीवाल ने जिस तरह से फतह हासिल की है और नई तरह की राजनीति की शुरुआत की है, उससे वह काफी कुछ सीख सकती हैं।

माना जा रहा है कि इरोम शर्मिला मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ टोबाल सीट से चुनाव लड़ेंगी। वह आने वाले समय में जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकती हैं।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के बाद ट्वीट करके कहा कि वो इरोम शर्मिला के संघर्ष और साहस की सराहना करते हैं और उनके राजनीतिक प्रयासों को पूरा सहयोग देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »