20 Apr 2024, 14:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को लाने का 25 सितंबर तक खर्च...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 8:12PM | Updated Date: Aug 23 2016 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में फंसे भारतीय बेरोजगारों से वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 25 सितंबर तक भारत लौटने पर कामगारों का खर्चा सरकार उठाएगी।

विदेश मंत्री ने लिखा कि जनरल वी के सिंह सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों की समस्या को सुलझाने के लिए दो बार वहां गए थे। वह सऊदी अरब से वापस लौट आए हैं।
 
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'जो श्रमिक कम्पनियां बंद होने के कारण निकाल दिए गए हैं, उनको मेरी यह सलाह है की वो अपने-अपने क्लेम दर्ज करवा कर भारत लौट आएं। सऊदी सरकार जब उन कंपनियों के साथ फैसला करेगी तो आपके क्लेम की राशि भी दिलवाएंगे। क्लेम तय होने में समय लगता है।'

आठ महीने से नहीं मिली सैलरी 
गौरतलब है की आठ महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण जेद्दा में फंसे कामगार भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। जेद्दा में फंसे राजस्थान के कुमान सिंह ने 'आज तक' से कहा था कि‍ आठ महीने से हमें सैलरी नहीं मिली और हम और हमारे घरवालों के ऊपर लाखों रुपये की उधारी है। 

सऊदी अरब में 10 हजार भारतीय फंसे हैं
करीब 10 हजार भारतीय सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा मदद की पहल के बाद वीके सिंह जेद्दा पहुंचे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »