19 Apr 2024, 12:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनोज तिवारी ने उठाया शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 11:33AM | Updated Date: Jan 22 2020 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में पिछले 39 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन पर लोगों को हो रही मुश्किलों पर चिंता जताते हुए सवाल किया है कि क्या ये जायज है? 

तिवारी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘39 दिन हो गए। शहीन बाग के कारण यातायात ठप, लाखों लोग परेशान, बच्चे परीक्षा के समय भी 2-2 घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी, व्यापारियों को नुकसान। क्या ये जायज है?’’  गौरतलब है कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग में सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन से लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »