28 Mar 2024, 15:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिला निर्वाचन अधिकारी से, की आप आदमी पार्टी की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:12AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की शिकायत की है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि आप पार्टी चुनावी प्रचार के लिए फर्जी मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे प्रमाणपत्र बांट रही है और एमसीसी का उल्लंघन है।
 
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र गुप्ता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोनिका पंत और अन्य नेता मौजूद थे। गोयल ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को झूठे वादे करने में महारथ हासिल है, इसलिए वह ऐसी योजना का सर्वे प्रमाणपत्र बांट रहे हैं जो कभी आया ही नहीं।
 
एमसीसी लागू होने के बाद भी वोटों की लालच में मुख्यमंत्री चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब आप पार्टी एमसीसी का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनहीन आप पार्टी चुनावी अभियान के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर उनके कोमल मन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसके लिए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद वह एमसीसी का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »