28 Mar 2024, 20:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान की रायपुर में आपात लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 7:39PM | Updated Date: Nov 8 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसे आपात स्थिति में रायपुर में उतारना पड़ा। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यहाँ बताया कि विमान में 182 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या एआई 670 ने आज शाम 5.06 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रायपुर में उतारना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »