17 Apr 2024, 03:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड के कांग्रेसी हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 7:49PM | Updated Date: Oct 14 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तथा विधानसभा में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश सहित कई कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड में त्रिस्तीय चुनाव के बाद सिंह, रावत, उपाध्याय तथा हृदयेश हरियाणा के कई हिस्सों में चुनाव प्रचार करेंगे।
 
इसके अलावा वरिष्ठ नेता एसपी सिंह इंजीनियर एवं राज सिंह साध को पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, तिलकराज बेहड़ एवं पुष्कर दुर्गापाल को फरीदाबाद, ललित फर्स्वाण एवं राजेंद्र टंगडिया को तिगांव, बडखल, डॉ. आरपी रतूड़ी, शोभाराम, कुलदीप चौधरी, मानवेन्द्र सिंह को बल्लभगढ़, (पलवल) हथीन, होडल, पलवल, ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी लाडवा, शाहबाद, थानेसर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है।
 
विरष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप, शिल्पी अरोड़ा, नन्दन रावत तथा पूनम भगत पेहवा को गुरुग्राम तथा सोहना, मनोहर लाल शर्मा, ममतेज शर्मा, महेश राणा, अशोक उपाध्याय एवं मोहन राणा सढौरा, जगाधरी, डॉ. संजय पालीवाल, लालचन्द शर्मा, डॉ. प्रतिमा सिंह एवं सुनित सिंह राठौर यमुनानगर सिटी, रादौर, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल एवं नवीन जोशी को भिवानी, तोशाम, बुवानीखेड़ा, लोहारू को सौंपी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »