25 Apr 2024, 11:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शेहला रशीद ने नहीं पहनी पाकिस्तानी झंडे वाली साड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 8:24PM | Updated Date: Oct 13 2019 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कीछात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद की एक तस्वीरवायरल हो रही है। फेसबुक और ट्विटर दोनों जगहों पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद की एक फोटो काफी शेयर की जा रही है। तस्वीर में दिखाई देता है कि शेहला ने एक साड़ी पहनी है, जिस पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है। वैसे दो तस्वीरें शेयर की गई है। पहली में वो पाकिस्तानी के झंडे वाली साड़ी और दूसरी में वो हिजाब पहने हुए नजर आ रही है। इस फोटो के पहले हिस्से में लिखा है 'भारत में' और दूसरे हिस्से में लिखा है 'विदेश में।' फोटो के कैप्शन में लिखा है 'नया ड्रामा शेहला रशीद ने राजनीति छोड़ी। वो राजनीति में थी ही कब? वो तो सिर्फ राष्ट्रविरोधी लोगों की सहायक थी।' UPUKLive ने जब इन दोनों तस्वीरों की पड़ताल की तो पाया कि जिस तस्वीर मेंपाकिस्तानी झंडे जैसी साड़ी दिखाई गई है वो पूरी तरह गलत है। इस फोटो से छेड़छाड़ की गई है क्योंकि असली फोटो में शेहला ने हरे रंग की साड़ी पहनी है। असली तस्वीर कुछ ऐसी दिखती है। इस तस्वीर को कई न्यूज़ वेबसाइटों (वन इंडिया, इंडिया टाइम्स) ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »