20 Apr 2024, 01:47:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वार्षिक रिफ्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत - रमेश पोखरियाल निशंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:22AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वर्ष 2029 का लीडरशिप कार्यक्रम (लीप) और वार्षिक रिफ्रेशर कार्यक्रम (अर्पित) की शुरुआत की। डॉ निशंक ने पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवम शिक्षण मिशन के तहत इन कार्यक्रमों की शुरुआत की। लीडरशिप फॉर एकेडमिक प्रोग्राम (लीप)) के तहत देश के 15 चुनिंदा शिक्षण संस्थान के शिक्षक 25 सितंबर तक आपने पंजीकरण करा सकते हैं। 27 सितंबर तक उनका चयन हो जाएगा। आईआईटी रुड़की मिशिगन विश्वविद्यालय के साथ, हैदराबाद विश्वविद्यालय कॉर्नेल,अथवा ड्यूक विश्वविद्यालय अथवा क्योटो विश्वविद्यालय के साथ यह कार्यक्रम करेगा।
 
जेएनयू ,आईआईटी कानपुर एनआईटी तिरुचिरापल्ली सिंगापुर के एनटीयू के साथ, अलीगढ़ विश्वविद्यालय मोनाश यूनिवर्सिटी टीस पेंनसुल्वनिया विश्वविद्यालय के साथ, बीएचयू शिकागो विश्वविद्यालय के साथ, आईआईटी मुम्बई कैम्रिज या ऑक्सफोर्ड या लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के साथ, जामिया विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड या वर्जीनिया विश्वविद्यालय के साथ, आईआईटी खड़गपुर कैंब्रिज से तथा दिल्ली विश्वविद्यालय मिशिगन विश्वविद्यालय के रॉस बिजनेस स्कूल से  कार्यक्रम चलाएगा।
 
आईआईटी बीएचयू  और भारतीय विज्ञान अनुसंधान केंद्र कोलकाता का अभी किसी विश्वविद्यालय से अनुबंध होना बाकी है। डॉ निशंक ने वार्षिक रिफ्रेशर टीचिंग कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि 46 विषयों में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए स्वयं के प्लेटफार्म पर पंजीकरण चल रहा है और 4800 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष डी पी सिंह उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमनियन आदि भी उपस्थित थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »