29 Mar 2024, 19:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 सितंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 8:18PM | Updated Date: Aug 25 2019 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की  रिक्त चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 सितंबर कराने की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने रविवार को एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला, त्रिपुरा के बाधारघाट और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर सीटों के लिए उपचुनाव होना है। उत्तर प्रदेश की हमीरपुर सीट पर विधायक अशोक चंदेल को अयोग्य ठहराये जाने के बाद उपचुनाव करवाया जा रहा है जबकि दंतेवाड़ा, बाधारघाट एवं पाला में विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 28 अगस्त को  जारी की जायेगी। नामांकन की अंतिम तिथि चार सितंबर है, जबकि पांच सितंबर को नामांकनपत्रों  की जांच होगी तथा सात सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा  सकेंगे। मतगणना 27 सितंबर को होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »