24 Apr 2024, 00:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायक अनंत सिंह न्यायालय में पेश, भेजे गये जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 1:21PM | Updated Date: Aug 25 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाढ़। प्रतिबंधित हथियार एके 47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में समर्पण करने वाले बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी. के. तिवारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हे पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व विधायक  सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से सीधे बाढ़ ले जाया गया।
 
रविवार होने के चलते कोर्ट के बंद रहने के कारण विधायक को बाढ़ के प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी. के. तिवारी की अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 30 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में पटना के केन्द्रीय कारा बेऊर भेजने का आदेश दिया। इसके बाद विधायक सिंह को पुलिस अधीक्षक   (ग्रामीण) के. के. मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे में पुलिस लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »