24 Apr 2024, 22:40:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेटली की कमी हमेशा खलेगी: उद्योग जगत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 6:26PM | Updated Date: Aug 24 2019 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन पर उद्योग जगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये शनिवार को कहा कि देश ने एक महान आर्थिक सुधारक खो दिया है जिसकी भरपाई कभी  नहीं हो पायेगी। फिक्की और सीआईआई सहित विभिन्न उद्योग संगठनों ने जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है। फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री का निधन देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

देश ने गौरवान्वित करने वाला एक बेटा, एक राष्ट्र भक्त, एक राष्ट्रवादी और एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसको भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमताओं पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि जेटली के निधन से एक बड़ा शून्य बन गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा और कारोबारी एवं उद्यमी समुदाय उन्हें हमेशा याद करेंगे। पूर्व वित्त मंत्री को देश के बड़े आर्थिक सुधार का वास्तुकार बताते हुये उन्होंने कहा कि जेटली ने मध्यावधि से लेकर दीर्घकालिक सतत विकास के लिए मजबूत नींव डाली हैं। समग्र वृद्धि और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में किये गये उपायों से झलकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »