29 Mar 2024, 10:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ईडी के समक्ष कल पेश होंगे राज ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 8:10PM | Updated Date: Aug 21 2019 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे कोहिनूर सीटीएनएल ऋण मामले में गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। ईडी के सूत्रों के अनुसार ठाकरे को 22 अगस्त को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। ईडी ने इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

उन्मेष जोशी की कंपनी कोहिनूर सीटीएनएल पर आरोप है कि उसने अपने माध्यम से कोहिनूर मिल की जमीन खरीदी जिसपर  कोहिनूर स्क्वायर नाम की बहुमंजिला इमारत बनाई गई। ईडी ने ठाकरे के समर्थकों और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिये जाने की आशंका के मद्देजनर एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगर मनसे के समर्थकों द्वारा किसी तरह की हिंसा या कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए ठाकरे को जिम्मेदार माना जायेगा। मनसे प्रमुख की पेशी के मद्देजनर मुंबई में ईडी के कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाने की भी खबर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »