23 Apr 2024, 21:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या विवाद: जस्टिस बोबडे बीमार, नहीं हुई सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 4:26PM | Updated Date: Aug 19 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। उच्चतम न्यायालय में उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुनवाई सोमवार को (आठवें दिन) एक न्यायाधीश के बीमार होने के कारण नहीं हो सकी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के एक न्यायाधीश एस ए बोबडे की तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसके कारण आठवें दिन की सुनवाई नहीं हो सकी।
 
संविधान पीठ में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर भी शामिल हैं। अयोध्या मामला आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन न्यायमूर्ति बोबडे के बीमार होने की सूचना संविधान पीठ को मिली, जिसके बाद सुनवाई टाल दी गयी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »