29 Mar 2024, 06:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा-दिल्ली में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 10:39AM | Updated Date: Aug 18 2019 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। हरियाणा के यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से फिर पानी छोड़ा गया है। ऐसे में अभी तक दो लाख 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। अगले 72 घंटों में दिल्‍ली में दस्‍तक दे देगा पानी की इतनी बड़ी मात्रा एक साथ आने से दिल्‍ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। दिल्‍ली में प्रशासन ने यमुना के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया है, वहीं सिंचाई विभाग ने हाई फ्लड घोषित कर दिया है।
 
कहा जा रहा है कि पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले 15 अगस्त को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 143000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था लेकिन अब जिस तरह से 257000 क्यूसेक पानी इसी हफ्ते में लगातार दूसरी बार छोड़ा गया है तो उससे खतरा बढ़ गया है. यमुना से सटे दिल्ली के रिहायशी इलाकों और झुग्गी के एरिया में रहने वाले लोगों के लिए ये पानी मुसीबत बन सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »