25 Apr 2024, 20:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकतंत्र को लेकर भड़की प्रियंका गांधी ने PM मोदी और अमित शाह पर दागा सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 8:51AM | Updated Date: Aug 18 2019 8:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात को सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया था, जिसके बाद अब उन्होंने पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में ले रखा है और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद किया गया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया? क्या मीडिया से बात करना गुनाह है? जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जो भारत के संविधान का सम्मान और उसका पालन करते हैं, उन्हें हिरासत में 15 दिन हो गए हैं।

हैशटैग ‘‘स्टॉप इलीगल अरेस्ट इन कश्मीर’’ से उन्होंने ट्वीट किया,यहां तक कि उनके परिवार वालों को भी उनसे बात करने की इजाजत नहीं है। क्या मोदी-शाह सरकार यह मानती है कि भारत अब भी लोकतंत्र है। वहीं, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी मीर और जम्मू में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवींद्र शर्मा की गिरफ्तारी की निंदा की थी। राहुल ने ट्वीट किया था, मैं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर और प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को जम्मू में गिरफ्तार किये जाने की कड़ी निंदा करता हूं। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के खिलाफ इस अकारण कार्रवाई से सरकार ने लोकतंत्र पर एक और प्रहार किया है। यह पागलपन कब खत्म होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »