28 Mar 2024, 21:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

भाजपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:43PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर अपराध रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें भी अपना कर्तव्य करने से रोक रही है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अपनी जमीन खाली करने से इनकार करने वाले किसानों की गोली मारकर हत्या करने के बाद वाड्रा शुक्रवार को पीड़ति परिजनों से मिलने के जा रही थीं लेकिन पुलिस उन्हें जबरन रोककर गिरफ्तार कर लिया।
 
सोनभद्र के घोडावाल क्षेत्र में 17 मई को प्रधान और ग्रामीणों के बीच विवाद में गोली चली जिसमें 10 लोगों की मौत और 28 घायल हुए थे। वाड्रा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया उत्तर प्रदेश सरकार की ड्यूटी है अपराधियों को पकड़ना। मेरा कर्तव्य है अपराध से पीड़ति लोगों के पक्ष में खड़े होना। भाजपा अपराध रोकने में तो नाकामयाब है मगर मुझे मेरा कर्तव्य करने से रोक रही है। मुझे पीड़तिों के समर्थन में खड़े होने से कोई रोक नहीं सकता। कृपया अपराध रोकिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »