28 Mar 2024, 19:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुनियाभर में मनाया गया ओलंपिक दिवस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:12AM | Updated Date: Jun 24 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के गठन और ओलंपिक आंदोलन की शुरुआत होने के 125 साल पूरे होने पर दुनिया भर में रविवार को ओलंपिक दिवस मनाया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी सदस्य इकाईयों के साथ इस दिवस को मनाने में हिस्सा लिया। अब से 125 साल पहले 23 जून 1894 को पेरिस की यूनिवर्सिटी ऑफ सोरबोन में आईओसी का गठन किया गया था और इसके साथ ही ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। इस खास अवसर को मनाने के लिए आईओसी ने स्विटजरलैंज के लुसाने में ओलंपिक हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक मौजूद थे।

इस मौके पर मौजूद भारतीयों में आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा, महासचिव राजीव मेहता, आईओसी के मानद सदस्य राजा रणधीर सिंह और ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा मौजूद थे। ओलंपिक दिवस पर भारत में 13 राज्य ओलंपिक संघों ने विभिन्न खेल गतिविधियों, प्रतियोगिताओं, शैक्षिक सेमीनार और ओलंपिक डे रन का आयोजन किया। ओलंपिक दिवस आयोजनों से जुड़ते हुए केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का आग्रह किया और साथ ही खिलाड़ियों से कहा कि वह साफ-सुथरे खेल के प्रति प्रतिबद्ध रहें। देश में हॉकी की नियंत्रण संस्था हॉकी इंडिया ने भी ओलंपिक दिवस समारोह का आयोजन किया। हॉकी इंडिया के 49 सदस्य इकाईयों ने इस दिवस को मनाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »