24 Apr 2024, 22:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्‍ली में महिला पत्रकार को मारी गोली - कार रोककर हमलावरों ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 3:23PM | Updated Date: Jun 23 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में एक न्‍यूज चैनल की महिला पत्रकार पर बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं। इससे महिला जर्नलिस्‍ट घायल हो गई। ये वाकया पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव में तब हुआ जब अज्ञात कुछ कार सवार हमलावरों के ग्रुप ने रविवार की सुबह एक महिला पत्रकार को रोका और गोली चला दी। इससे वह घायल हो गई।  पत्रकार की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 
यह घटना तड़के 12.30 बजे हुई, जब मिताली चंदोला अपनी हुंडई आई20 कार चला रही थी, जब एक अन्य कार में सवार हमलावरों ने उन्हें रोका और उन्हें जान से मारने के लिए दो गोलियां दागीं। पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने कहा, 'मिताली के हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टतया यह मामला पारिवारिक विवाद का लगता है.' उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
 
भागने से पहले आरोपियों ने मिताली की कार के विंडशील्ड पर अंडे फेंके, जिससे कि वह उनकी गाड़ी का नंबर नहीं नोट कर सकें। अधिकारी ने कहा, 'मिताली ने पुलिस को बुलाया।  उन्हें धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.' चंदोला कथित नोएडा में एक समाचार चैनल में काम करती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »